
हरिद्वार। भारतीय संविधान की वर्षगांठ के अवसर पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने रोशनाबाद कलेक्ट्रेट प्रांगण में संविधान के मूल्यों की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमें संविधान में निहित भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि सभी के लिए समान नागरिकता और स्वतंत्रता की व्यवस्था की गई है। वहीं जनपद के सभी विभागीय अध्यक्षों ने अपने- अपने कार्यालयों के अधीनस्थ अधिकारियों/ कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन बीर सिंह बुदियाल, एडीएम वित्त पी.एल.शाह, एसडीएम बृजेश तिवारी, व्यक्तिक सहायक सुदेश कुमार एवं कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल व अल्मोड़ा के डीएम बदले
सैनिक सम्मेलन की समाप्ति पर एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित