
हरिद्वार। धर्म नगरी हरिद्वार में उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय त्रिपाठी जी एवं प्रांतीय महामंत्री श्री वर्मा जी व प्रांतीय संयुक्त मंत्री श्री उपाध्याय जी एवं प्रांतीय प्रवक्ता सुश्री नीरू सिंह के साथ शिष्टाचार भेंट की गई तथा कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया! साथ ही उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न शासनादेशों मे समन्वय के अनुसार प्रांतीय मांगों के निराकरण के संबंध में भी चर्चा की गई ! श्री त्रिपाठी जी द्वारा ऑल इंडिया कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संगठन के गठन हेतु दिल्ली में नियत बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी को उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किए जाने हेतु आमंत्रित किया गया! इसके साथ ही कलेक्ट्रेट के पुनर्गठन हेतु चल रही वर्तमान प्रक्रिया पर भी मंथन किया गया तथा कलेक्ट्रेट को विशेष विभाग का दर्जा दिए जाने की मांग को जायज बताया गया ! शिष्टाचार भेंट मे श्री केशव गैरोला, प्रांतीय अध्यक्ष. श्री नवल किशोर शर्मा, प्रांतीय महामंत्री, श्री नवीन मोहन शर्मा जी, जिला अध्यक्ष हरिद्वार तथा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री खत्री जी द्वारा प्रतिभाग किया गया !

More Stories
महामण्डलेश्वर स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती जी महाराज का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के दिव्य उत्सव के रूप में सम्पन्न
कावड़ मेला प्रारंभ होने से आज तक 01 करोड़ 09 लाख 10 हजार शिव भक्त जल लेकर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके
पुलिस मुख्यालय से आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह गुंज्याल पहुंचे हरिद्वार