
हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने रिकॉर्ड संख्या में व्यवसाय उत्कृष्टता के प्रतिष्ठित सीआईआई-एक्जिम बैंक पुरस्कार जीतकर अपने ‘गुणवत्ता सर्वप्रथम’ अभियान के अंतर्गत व्यवसाय उत्कृष्टता की यात्रा में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है।
बीएचईएल सीआईआई-एक्जिम बैंक के अब तक के पहले “व्यवसाय उत्कृष्टता अपनाने और समृद्ध करने के लिए ‘स्पेशल जूरी कमेंडेशन” प्राप्त करने वाला पहला संगठन है। कंपनी की त्रिची, हरिद्वार, भोपाल और हैदराबाद इकाइयों को प्लेटिनम पुरस्कार तथा प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन – बेंगलुरु, पावर सेक्टर – उत्तरी क्षेत्र और रानीपेट प्रभागों को गोल्ड प्लस पुरस्कार मिला है।
बेंगलुरु में 30वें सीआईआई एक्सीलेंस समिट में बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल की उपस्थिति में इकाइयों/प्रभागों ने ये पुरस्कार प्राप्त किए। ये पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यूरोपीय फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट (EFQM) के उत्कृष्टता मॉडल पर आधारित हैं। उल्लेखनीय है कि, बीएचईएल वर्ष 2006 में सीआईआई-एक्जिम बैंक पुरस्कार प्राप्त करने वाला पहला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम था।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण