
हरिद्वार। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रीमती नलिनी ध्यानी ने अवगत कराया कि होटल रॉयल इन भगवानपुर में शनिवार को औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) एवं वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (ASI) के डाटा द्रुतगति से प्राप्त करने एवं डाटा में त्रुटियों के निराकरण हेतु सांख्यिकीय सुदृढ़ीकरण परियोजना ( Sss) के अन्तर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यशाला में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) एवं वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण (ASI) के डाटा की महत्ता एवं ईज ऑफ डूइंग बिजनेश पर विस्तार से चर्चा की गयी।
निदेशक अर्थ एवं संख्या श्री सुशील कुमार ने कार्यशाला में औद्योगिक इकाइयों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गये ।
बैठक में निदेशक अर्थ एवं संख्या श्री सुशील कुमार, संयुक्त निदेशक अर्थ एवं संख्या श्री जी० एस० पाण्डेय, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या श्रीमती रश्मि हल्दर, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी हरिद्वार श्रीमती नलिनी ध्यानी, श्री गोपाल गुप्ता, सुश्री शिल्पा भाटिया, अपर सांख्यिकीय अधिकारी श्री अरविन्द यादव, श्री नवीन कुमार, श्री जयपाल, श्री सुन्दर तोमर, श्री आलोक कुमार आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए