
हरिद्वार। हरिद्वार के पौराणिक तीर्थ दत्तात्रेय महाराज की तपस्थली कुशावर्त घाट पर दत्तात्रेय जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ भगवान दत्तात्रेय मन्दिर में मनाई गई। पंडित दीपक कोठारी के आचार्यत्व में भगवान दत्तात्रेय जी का रुद्राभिषेक पूजन पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर पंडित उमाशंकर वशिष्ठ ने कहा कि भगवान दत्तात्रेय को त्रिदेव का अंश माना जाता है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान दत्तात्रेय की जयंती मनाई जाती है। यह विद्या के परम आचार्य है। भगवान दत्तात्रेय ने प्रकृति, मनुष्य और पशु-पक्षी सहित 24 गुरुओं का निर्माण किया था। मान्यता है कि उनके जन्म दिवस पर पूजा उपवास करने से भक्तों को शीघ्र ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और उनके सभी कष्टों का निवारण होता है और उन्हें धन-संपदा की प्राप्ति होती है।
पूजा अभिषेक करने वालों में पं. ओम प्रकाश श्रीकुंज, प्रेम कोठारी, कपिल पाराशर, अवनीश गौतम, पौरुष मिश्रा, मयंक गौतम, शिवम मिश्रा, राजीव मौलातीये, सनत मौलातीये, अजय इंजीनियर, पं. उमाशंकर वशिष्ठ सहित अन्य लोग शामिल रहे। तत्पश्चात कार्यक्रम उपरान्त सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

More Stories
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त: मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां