
हरिद्वार। उपभोक्ता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला खाद्य आपूर्ति विभाग एवं अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन ने चंद्राचार्य चौक पर कैम्प का आयोजन कर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के जिला अध्यक्ष संजीव चौधरी (बालियान) ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत उपभोक्ताओं को अनेक अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जागरूक ग्राहक ही अपने अधिकारों को सुरक्षित रख सकता है। खरीददारी करते समय बिल अवश्य प्राप्त करें। खरीदे गए उत्पाद की गुणवत्ता पर ध्यान दें। शिकायत होने पर उचित माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं। जिसकी जिला उपभोक्ता फोरम में एक करोड़ तक मामले, राज्य उपभोक्ता फोरम में एक से दस करोड़ तक तथा राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम में दस करोड़ से अधिक के मामलों की सुनवाई की जाती है।

More Stories
दूसरे दिन भी जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान
बीजेपी के हजारों कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस भवन का घेराव किया
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज की कांवड़ यात्रियों से अपील