
हरिद्वार। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, नई बस्ती, रामगढ़ में शनिवार को तुलसी पूजन दिवस और क्रिसमस एवं सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की परिवार की शहादत की याद में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, कविता गायन आदि प्रस्तुत किया और शहीदों की याद में देशभक्ति से रचित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र रोहेला ने बच्चों के मनोरंजन के लिए जादूगर h.l. भारत को भी बुलवाया। जिसमें की कार्यक्रम में अनेक प्रकार के करतब दिखाए। ज्ञात रहे की ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षिकाएं प्रिया माहेश्वरी, ज्योति भारद्वाज, हेमा करपुरन, नीलम राणा, बबली नेगी, सरिता तिवारी, मीना सुंदरलाल, रोहन, आंचल, शिप्रा आदि उपस्थित रहे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण