
हरिद्वार्। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविधालय के कुलपति महोदय डॉ० ओंकार सिंह ने विश्वविधालय सम्बद्ध तकनीकी संस्थान रामानंद इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट, हरिद्वार में आकर निरीक्षण किया। रामानंद इंस्टिट्यूट के निदेशक श्री वैभव शर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। कुलपति ने संस्थान में अध्यनरत छात्रों से मुलाकात की ।
छात्र छात्राओं से वार्तालाप के दौरान उन्होंने जाना की वे ये पाठ्यक्रम क्यों करना चाहते है तथा उन्होंने छात्र छात्राओं को सफल होने के सुझाव दिये। उन्होंने विभिन्न अध्यापको से भी भेंट की एवं उन्हें भी सुझाव दिये। कुलपति महोदय ने इस दौरान विभिन्न कक्षाओं के साथ साथ प्रयोगशालाओं एवं पुस्तकालय का भी दौरा किया। कुलपति महोदय ने संस्थान को और उत्कृष्ट बनाए जाने के लिए निदेशक श्री वैभव शर्मा के साथ विभिन्न सुझाव साझा किये। साथ ही छात्रों को अपनी अनिवार्य उपस्थिति अधिक से अधिक देने के लिए प्रोत्साहित कियाI निदेशक श्री वैभव शर्मा ने बताया की संस्थान इन सुझावों का जरूर अनुपालन करेगा एवं संस्थान शिक्षा में गुणवत्ता प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है।

More Stories
सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष पूज्य साध्वी निरंजन ज्योति जी का उत्तराखंड पहुंचने पर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ