
हरिद्वार। शुक्रवार को तीर्थनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी में उत्तराखण्ड की देव डोलियों ने गंगा स्नान किया। आज प्रातः देव डोली हरिद्वार पहुंची और हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना के पश्चात देव डोलियों ने हरकी पैड़ी पर गंगा में स्नान किया।
पौष माह की पूर्णिमा पर आई देव डोलियों ने हरकी पैड़ी पर स्नान से पूर्व परम्परागत नृत्य किया और स्नान के पश्चात देव डोलियां अपने गंतव्य को प्रस्थान कर गईं। बता दें कि देव डोलियों के स्नान का खासा महत्व है। प्रतिवर्ष स्नान के लिए देव डोलियां प्रदेश के विभिन्न इलाकों से स्नान के लिए यहां आती हैं। मकर संक्रांति पद नागराजा की देव डोली भी गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आएगी।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश