
हरिद्वार।सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी बैंक हरिद्वार की ओर से क्षेत्र के पचास किसानों को एक लाख साठ हजार रुपए के चैक (प्रत्येक किसान) को मशरूम की खेती के लिए वितरित किए गए।जिसमे सहकारिता विभाग के निबन्धक आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार सहकारिता विभाग से पंडित दीनदयाल किसान योजना के माध्यम से बिना ब्याज के लोन उपलब्ध करवा रही है।संयुक्त निबंधक एवं परियोजना निदेशक राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना आनंद शुक्ला ने कहा इसके अलावा भी हमारे विभाग के द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को मशरूम की खेती का कार्य कराया जा रहा है जिससे किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलती है।मशरूम की खेती सबसे अधिक उत्पादक और लाभदायक व्यवसाय है। यह धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि कम समय में यह किसानों की मेहनत को लाभ में बदल देता है। किसान धन के वैकल्पिक स्रोत के रूप में मशरूम की खेती का उपयोग कर सकते है। इस दौरान जिला सहायक निबन्धक राजेश चौहान,अपर जिला सहकारी अधिकारी अमित सैनी,विपिन कुमार, आदि अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हे0का0 की जीआरपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मानपूर्ण विदाई दी गयी
SSP हरिद्वार द्वारा घोषित ₹5000/-के नाबालिग के अपहरण करने वाले ईनामी को धर दबोचा
होली एवं रमजान के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस ने किया गोष्ठी का आयोजन