
हरिद्वार। उत्तराखंड की अधिष्ठात्री देवी धारी माँ की डोली यात्रा का आज शनिवार को हरकी पैड़ी पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित पं. मायाराम उमाशंकर वशिष्ठ एवं अभिषेक वशिष्ठ द्वारा पूजा अर्चना कर धारी माँ से प्रदेश व देश की खुशहाली व उत्तराखण्ड राज्य में आ रही आपदाओं से बचाने की प्रार्थना की गई। वहीं इसके पूर्व सैकड़ों भक्तों द्वारा डोली यात्रा को हरिद्वार के प्रमुख बाजारों से गाजे-बाजे के साथ गढ़वाल की पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर हर की पौड़ी पर लाया गया। जहां पर यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इस अवसर पर गढ़वाली महासभा के पदाधिकारी मुकेश जोशी, सचिदानन्द भट्ट, डोभाल जी, गणेश बहुखंडी आदि सहित पुरोहित कृष्णा वशिष्ठ, गंगा सभा के वीरेंद्र कौशिक, शैलेश मोहन सहित सैकड़ो की संख्या में धारी देवी के भक्त सम्मिलित हुए।

More Stories
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार में 23 अक्टूबर से ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) होगी शुरू
जिलाधिकारी के निर्देशन एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व में नगर निगम हरिद्वार ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
चारधाम यात्रा एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान की कार्रवाई