
हरिद्वार। विश्व हिन्दू परिषद से संबद्ध धर्म यात्रा महासंघ का 30वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बैरागी कैंप कनखल में आयोजित समारोह में हवन, पूजन व प्रभु संकीर्तन के साथ सैंकड़ों लोगों ने सामाजिक समरसता का प्रतीक खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ व धर्मयात्रा महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में हुए स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए धर्मयात्रा महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री डा. रजनीकांत शुक्ल ने कहा कि धर्मयात्रा महासंघ की स्थापना विहिप के तत्कालीन अन्तराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल ने 29 वर्ष पूर्व हरिद्वार मंे ही की थी। मकर संक्रांति पर्व पर अस्तित्व में आए इस महासंघ की आज भारत के सभी प्रांतों में संगठन व शाखाएं हैं। भारत की आत्मा तीर्थों में वास करती है। तीर्थों का विकास भारत का विकास है, धर्मयात्रा महासंघ का ध्येय वाक्य है। इसी दृष्टिकोण से महासंघ केन्द्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष एक ज्योतिर्लिंग का चयन कर वहां रूद्राभिषेक का बड़ा आयोजन करता है। अयोध्या से जनकपुरी तक राम विवाह यात्रा का आयोजन महासंघ का विशेष आकर्षण है। संगठन केन्द्रीय और स्थानीय स्तर पर अनेक धार्मिक यात्राओं के साथ मानसरोवर व अमरनाथ में तीर्थयात्रियों के लिए विवधि व्यवस्थाएं जुटाता है।

More Stories
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार में 23 अक्टूबर से ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) होगी शुरू
जिलाधिकारी के निर्देशन एवं नगर आयुक्त नन्दन कुमार के नेतृत्व में नगर निगम हरिद्वार ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
चारधाम यात्रा एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान की कार्रवाई