October 22, 2026

मांगो को लेकर उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने दी 3 दिन कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी

हरिद्वार। उत्तराखंड उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ के समर्पित कर्मचारी अपनी मांगे अभी तक पूर्ण न होने को लेकर 16 फरवरी 17 फरवरी तथा 20 फरवरी 2023 3 दिन कार्य बहिष्कार कर शासन प्रशासन से मांग करेंगेे। की उच्च न्यायालय द्वारा पारित रिट पिटिशन 115 बटे दो हजार अट्ठारह में दिए गए मार्गदर्शन तथा गाइडलाइन के अनुसार 3 माह के अंदर कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण किया जाए किंतु ऐसा अभी तक संभव होता नहीं दिख रहा है जिसे लेकर उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ कर्मचारियों में भारी आक्रोश तथा असंतोष दिखाई दे रहा है कर्मचारी क्रमबद्ध तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का प्रयास कर रहे हैं श्री रमेश भाई श्री संतोष रावत नरेंद्र सिंह बिष्ट हीरा सिंह रावत श्री प्रमोद पंत सहित अनेकों कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि समय रहते उनकी मांगों का निस्तारण किया जावे ताकि इस प्रकार के आंदोलनों की भविष्य में आवश्यकता ना हो उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ द्वारा अब तक कई बार मांग पत्र शासन को प्रेषित किया गया है किंतु उनकी मांगों पर अभी तक गंभीरता से कोई विचार नहीं किया गया जिसके लिए सरकार को चेताने के लिए कर्मचारियों ने तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है अगर सरकार चाहती है कि कर्मचारी हड़ताल पर न जाएं कार्य का बहिष्कार ना करें तो समय रहते हमारी मांगों को पूरा किया जावे

You may have missed