
हरिद्वार।
बाबा रामदेव के खिलाफ यूथ कांग्रेसियों को धरना प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया है। बहादराबाद पुलिस ने कोविड-19 कर्फ्यू के उल्लंघन के मामले में यूथ के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर, कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि बहादुर ,पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी, हिमांशु बहुगुणा समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद वह 20 लोगों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें कि कल यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रामदेव बाबा के खिलाफ पतंजलि योगपीठ फेस १ के सामने धरना प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव के खिलाफ रामदेव लाला मुर्दाबाद के नारे भी लगाए थे ।रामदेव द्वारा एलोपैथिक चिकित्सा पर दिए गए विवादित बयान के बाद कार्यकर्ता बाबा रामदेव पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

More Stories
वाराणसी में ‘हमारे मनु’ समारोह में पद्मश्री मनु शर्मा की साहित्यिक विरासत का भव्य उत्सव
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में टूटते रिश्तों को जोड़ने की कोशिशें, परिवारों में खुशियां लौटाने का प्रयास कर रही हरिद्वार पुलिस
आगामी त्यौहार के दृष्टिगत एसएसपी नवनीत सिंह के पर ग्राउंड जीरो पर उतरे पुलिस के जवान