
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर एक महिला व एक युवक का शव मिलने सनसनी फैल गई। युवक का शव हॉकी मैदान के पीछे मैदान में लहुलुहान हालत में मिला तो महिला का शव कमरे से बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। जबकि महिला की मौत सामान्य लग रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह रोशनाबाद हॉकी स्टेडियम के पीछे मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की पुलिस को सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की युवक का शव लहुलुहान स्थिति में पड़ा हुआ है। शव की शिनाख्त कराने पर शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के मुताबिक शव को जानवरों द्वारा नोंचा गया था। मौके पर कुछ शराब की बोतलें भी पड़ी मिली। पुलिस को अंदेशा है कि युवक ने रात में किसी के साथ बैठकर शराब पी होगी तथा इसी दौरान झगड़े में युवक की हत्या की गई होगी।
वहीं सिडकुल के ही दीप गंगा अपार्टमेंट में एक फ्लैट का दरवाजा बंद होने की पुलिस को सूचन ामिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, किन्तु दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो एक महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस को प्रारम्भिक जांच में पता चला कि महिला का बेटा हैदाराबाद में रहता है, जबकि महिला यहां रहती थी। पुलिस ने दोनों शवोंे का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस दोनों की मामलों की जांच कर रही है।

More Stories
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त: मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां