
हरिद्वार। पावन धाम आश्रम हरिद्वार की संचालक संस्था गीता भवन ट्रस्ट सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में संस्था के संरक्षक स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, महामंत्री सुनील गर्ग, संयोजक अंशुल श्री कुंज, स्वामी वेदान्त प्रकाश शामिल थे।
स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री को संस्था द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी व हरिद्वार आने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने बीते दिनों पावन धाम में लगे कैंसर कैम्प की तारीफ़ की तथा संस्था को लोक कल्याण के हर काम में सरकार के सहयोग का आश्वासन दिया।
संस्था के महामंत्री सुनील गर्ग ने कहा की पिछले 5 दशकों से पावन धाम का संचालन ट्रस्ट द्वारा बेहतरीन ढंग से किया जा रहा है। पावन धाम हरिद्वार की पहचान है। देश दुनिया के धर्म जिज्ञासुओं के लिए पावन धाम एक आध्यात्मिक केंद्र है। संस्था के संयोजक अंशुल श्री कुंज ने मुख्यमंत्री को संस्था द्वारा बनाए जा रहे पैथोलॉजी व स्कैन सेंटर की भी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री धामी ने शॉल ओढ़ाकर स्वामी चिन्मयानंद का सम्मान किया।

More Stories
आईआरसीटीसी ने की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने की घोषणा
महिलाओं को परिवार और अपनी रक्षा के लिए प्रेरित करेगी महाकाली वाहिनी:डा.उदिता त्यागी
परमार्थ निकेतन में आयोजित मासिक श्रीराम कथा के दिव्य मंच से पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने दिया संदेश