अव्यवस्थाओं एवं बढ़ती मंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस हरिद्वार ने सुभाष घाट पर सांकेतिक उपवास रखा

हरिद्वार।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवाहन पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में हो रही अव्यवस्थाओं एव लगातार बढ़ती मंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस हरिद्वार ने  सुभाष घाट पर सांकेतिक उपवास किया।

उपवास कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा पूरा देश महामारी से जूझ रहा है वहीं राज्य में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बिलकुल ध्वस्त हो चुकी हैं लेकिन राज्य में निजी अस्पतालों की लूट की नयी परिभाषा लिख दी गयी है। वर्तमान समय में गरीब परिवार के लिए तो जीना दुस्वार था ही लेकिन अब उसको उपचार के लिए भी दर-दर भटकना पर रहा है। सरकारी अस्पताल में उपचार के संसाधन नही हैं और निजी अस्पताल में उपचार करवाने के पैसे नही जुटा पा रहा है लेकिन इतना सब देखने पर भी राज्य सरकार मौन धारण करके बैठी हुई है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण कोरोना से हो रही मृत्यु के आंकड़े हैं।

महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप ने संयुक्त रूप से कहा कि चाहे वो निजी अस्पताल में हो या उपचार के घरेलु साधनों की आज प्रदेश में खुली लूट मची हुई है। राज्य की जनता ने ऑक्सीजन सिलेंडर की, रेमडीसीवेर की, ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी भी देखी और सरकारी अस्पतालों में उपचार न मिलने पर मरीजो को अपनी जान गंवाते भी देखा है। अब लगातार बढ़ती मंगाई की मार से प्रदेश की समस्त जनता परेशान है। इसलिये आज प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में हो रही अव्यवस्थाओं के खिलाफ एव निरंतर बढ़ती मंगाई के खिलाफ सांकेतिक उपवास पर बैठे है और आने वाले समय पर यदि हमें सड़को पर आ के विरोध करना पड़ा तो हम उस से भी पीछे नही हटेंगे। पार्षद कैलाश भट्ट, राजीव भार्गव, अमन गर्ग, आशीष शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा पिछले वर्ष पीएम केयर फण्ड से हरिद्वार जनपद के लिए 46 वेंटिलेटर मिले जिसमे 17 रुड़की के लिए थे और 29 हरिद्वार मेला और महिला अस्पतालों के लिए थे लेकिन इसे आप हरिद्वार जनपद का दुर्भाग्य कह लीजिये की उन वेंटिलटेरो को चलने वाले ऑपरेटर सरकार व्यवस्था नहीं करा पाई। एक तरफ तो कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले साल से करोना से बचाव के लिए देश की सरकार को लगातार चेताने का काम कर रहे हैं। वहीं देश और प्रदेश की सरकार उसके विपरीत चुनाव करवाने और किसी भी तरह से सत्ता पर काबिज होने में मशगूल है। जिसका उदाहरण हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनाव एवं उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से लगा सकते हैं लेकिन जनता इस मौन सत्ताधीशो को पहचान चुकी है और जल्द ही 2022 में अपने मतों का सही उपयोग कर मुहँतोड़ जवाब देने का काम करेगी। उपवास में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल ब्लॉक उपाध्यक्ष एकलव्य गोस्वामी, बलराम गिरी कड़क, आशीष भरद्वाज, राजीव शर्मा, राजेंद्र कुमार, शिवम् गिरी, नीलम शर्मा, यागिक वर्मा, विजय ठाकुर, ऋषभ वशिष्ठ, शुभम जोशी, रमेश कुमार, ओम प्रकाश, यषार्थ आदि उपस्थित रहे।

दूसरी और कनखल में भी प्रदीप चौधरी प्रदेश सचिव कांग्रेस के पहाङी बाजार कनखल स्थित कार्यालय पर उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शुभम अग्रवाल ब्ला.अध्यक्ष कनखल ने कहा देश व प्रदेश में मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है जिस कारण मरीज व उनके परिजनो को बहुत परेशानी उठानी पड रही है। किसान विरोधी मोदी सरकार का ध्यान अपने नागरिको को सुविधाए उपलब्ध कराने मे नही है। पिछले 7 सालो में मोदी सरकार द्वारा कोरे भाषणो के अलावा देश को कुछ नही दिया। जिसका परिणाम जनता को इस कोरोना माहमारी के दौरान अपनी जान गंवाकर भुगतना पङ रहा है। जबकि पीएम केयर फंड के नाम पर अरबों रूपये सरकार ने इकट्ठा किये परन्तु वो पैसा कहाँ खर्च हुआ उसका मोदी सरकार हिसाब तक देना नही चाहती है। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश वालिया और सविता सिंह पूर्व अध्यक्ष महानगर महिला कांग्रेस ने कहा कि देश मे मंहगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल – ङीजल, खाद्य पदार्थ, राशन,,दाले,,खाद तेल,,फल,,सब्जी आदि दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं के दामो पर सरकार का कोई नियंत्रण नही रह गया है। सरकार जनता को झूठे आश्वासन और कोरे वायदे करने तक सीमित रह गई है। जिससे गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग जरूरत से ज्यादा प्रभावित हो रहा रहा है। प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस हिमांशु बहुगुणा और जितेंद्र सिंह महानगर महासचिव ने कहा स्वास्थ्य सेवाओ के नाम पर मोदी सरकार बुरी तरह फेल साबित हुई है। जनवरी 2020 मे पहला कोरोना का मरीज भारत मे मिलने के बाद मार्च अंत में लॉकडाउन लगाया गया। जुलाई अगस्त 2020 में जब कोरोना का प्रसार कम हुआ तो लापरवाह मोदी सरकार यह माना बैठी कि करोना खत्म होने को है। इसी के परिणाम स्वरूप देश मे करोना की दूसरी लहर ने देश मे मरने वाले लोगो की संख्या मे जरूरत से ज्यादा इजाफा हुआ। यह मोदी सरकार का बहुत बड़ा फेलियर है क्योंकि सरकार ने अंश भर की भी तैयारी नही की हुई थी।

सतीश दावङे पूर्व प्रदेश सचिव और सपना सिंह जिलाध्यक्ष महिला सेवादल ने कहा मध्यमवर्ग को स्कूल फीस, बिजली, पानी बिल, हाउस टैक्स आदि बिलों मे कोई राहत न प्रदान करना जनता के साथ अत्याचार है। प्राइवेट स्कूल मनमानी पर उतार रहे है। आनलाईन पढाई के नाम पर पूरी फीस वसूल रहे है और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। बेरोजगारी चर्म पर है। अपराधियों के हौंसले इतने बुलन्द है कि वह दिन दहाङे आपराधिक गतिविधियो को अंजाम दे रहे है। लूट पाट की घटना जैसे आम बात हो गई है। अगर ये डबल ईंजन सरकार न चेती तो कांग्रेस पार्टी जनता साथ लेकर जन आंदोलन करने को विवश होगी।

कार्यक्रम मे राजेन्द्र वालियान, धर्म वीर सैनी, कामेश्वर सिंह यादव, भूषण शर्मा, सतेन्द वशिष्ठ, संदीप अग्रवाल, हरद्वारी लाल, गोविंद सिंह बिष्ट, अजय दास महाराज, नरेश चंद्र सेमवाल, राजकुमार ठाकुर, अश्वनी शर्मा, काजल, आशा रानी, करण सिंह राणा, राजकुमार कन्नोजिया, बाबूराम, शान्तनु चौधरी, उत्कर्ष अग्रवाल, ईशांक कंसल, राजेश शर्मा आदि कांग्रेस जनों ने उपवास रखा। इसी प्रकार शिवालिक नगर भेल रानीपुर में भी पूर्व प्रदेश सचिव, महेश प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे उत्तराखण्ड़ में ध्वस्त हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं और लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमे सभी कांग्रेसजनो ने उपवास कार्यक्रम में स्वास्थ्य व्यवस्था तथा बढती हुई महंगाई के ऊपर सरकार की निंदा की तथा आने वाले समय में जनविरोधी सरकार को उखाड़ने का कार्य करेंगे। उपवास कार्यक्रम में महेश प्रताप सिंह राणा, ब्लाक अध्यक्ष गुलबीर सिंह, नगर पालिका संयोजक अशोक उपाध्याय, मेहर सिंह चीफ साहब, मनीराम बागडी, पी एल कपिल, सी पी सिंह, एल एस रावत, लक्ष्मी प्रसाद, कमल जीत रोहिला, बघेल, आर एस अस्थाना, यू एन सिंह, राजेन्द्र कुमार, डाक्टर के पी सिंह भौरे, राहुल राय, अमित तेजियान, सुधेनदर विक्रम सिंह, विशाल गौड, देवेन्द्र कुमार, राजेन्द्र भवर, राम रिछ पाल, जान मुहम्मद आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

इस समय धरना प्रदर्शन का नही, सेवा करने का है:विकास तिवारी

हरिद्वार। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा इस समय एक ओर जहां पूरे देश में भयावह कोरोना महामारी के चलते लोग बीमारी से जूझ रहे हैं और अपनी जान गवा रहे हैं वहीं कांग्रेस के नेता इस भीषण आपदा में भी राजनीति कर रहे हैं आज अच्छा होता […]

You May Like

Subscribe US Now