
हरिद्वार। 15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गदरपुर उत्तराखण्ड की टीम द्वारा सोमवार को राजकीय इण्टर कॉलेज, श्यामपुर में आपदा राहत एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपदा राहत कार्य एवं आपदा से निपटने के लिये, भूकम्प से बचाव, सी०पी०आर/ब्लड कंटोल/ एफ०बी०ए०ओ० (चोकिंग)/ड्रैसिंग एण्ड बैण्डेज, बाढ़ से बचाव के तरीके-लिफ्टिंग और मूविंग एवं एमरजेन्सी मूव, रोप रेसक्यू तथा आग व आग के प्रकार/आग को बुझाने के तरीके के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
प्रशिक्षण में उपस्थित सभी छात्र-छात्रायें प्रशिक्षण कार्यक्रम से अति उत्साहित दिखे एवं उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि यह क्षेत्र बाढग्रस्त क्षेत्र है इसलिये इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिये।
इस अवसर पर श्री पंकज कुमार व उनकी 20 सदस्यीय टीम, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी श्रीमती मीरा कैन्तुरा, राजस्व उप निरीक्षक श्री देवेश घिल्डियाल, कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री महेन्द्र लाल, ग्राम प्रधान श्यामपुर श्री योगेश कुमार चौहान, ग्राम प्रधान गाजीवाली श्री देवेन्द्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान कांगडी दीपक कुमार, कॉलेज के समस्त अध्यापक/अध्यापिकायें एवं छात्र/ छात्राएं आसपास के ग्रामवासी उपस्थित रहे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण