
हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह ने मंगलवार को तहसील भगवानपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर श्री आशीष मिश्रा की पहल पर सीआरएस मद से प्राप्त वेट मशीनों को भगवानपुर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्थापित किये जाने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुलेखा सहगल को सौंपे।
अपर जिलाधिकारी ने इस मौके पर कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिये वेट मशीनों के अतिरिक्त अन्य आवश्यक सामग्री की जो भी आवश्यकता होगी, उन्हें आंगनबाड़ी केन्द्रों को अवश्य उपलब्ध कराया जायेगा।
इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर श्री आशीष मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुलेखा सहगल, प्रान्तीय रक्षा दल अधिकारी श्री मुकेश कुमार भट्ट सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महिलाओं ने महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार मनाया
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई