October 22, 2026

मत्स्य पालन आवंटन शिविर आगामी 19 जून को


हरिद्वार। श्री पूरण सिंह राणा उप जिलाधिकारी हरिद्वार ने सर्व साधारण को सूचित करते हुये अवगत कराया है कि तहसील हरिद्वार अन्तर्गत आने वाले ग्रामों में अवस्थित ऐसे समस्त तालाब/जोहड़ जो कि मौके पर अतिक्रमण मुक्त है तथा मत्स्य पालन हेतु उपयुक्त है, को पात्र व्यक्तियों एवं मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को मत्स्य पालन किये जाने हेतु 29 वर्ष के लिए पट्टे पर आवंटित करने हेतु दिनांक 19 जून,2023 दिन सोमवार को प्रातः 11.00 बजे तहसील हरिद्वार के सभागार में आवंटन कैम्प/शिविर का आयोजन किया गया है।
उप जिलाधिकारी ने यह भी जानकारी दी है कि इस दिनांक को शिविर में कश्यप समाज के व्यक्ति/समुदाय के लोग अपने क्षेत्र में मत्स्य पालने हेतु उपयुक्त तालाब को आवंटित किये जाने हेतु उपस्थित होकर अपना आवेदन एवं वांछित अभिलेख प्रस्तुत कर सकते हैं। समिति के द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच उपरान्त पात्रता की शर्तें पूर्ण करने पर पात्र एवं योग्य व्यक्ति को पट्टा आवंटन की कार्यवाही संपादित की जायेगी।
……………………..

You may have missed