
हरिद्वार। लिया है। नाबालिग ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने शिक्षक पिता की हत्या को अंजाम दिया था। दोनों को हाथरस पुलिस ने रिमांड पर लेने के बाद अपनी कस्टडी में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक यूपी के हाथरस के नगला अलीगढ़ अलगजी गांव निवासी प्राइमरी के सहायक अध्यापक दुर्गेशकांत उम्र 47 वर्ष ने अपनी नाबालिग पुत्री को उसके प्रेमी संग घर पर देख लिया था। जिसके बाद पिता ने डांटा तो डांट नाबालिग पुत्री का बर्दाश्त नहीं हुई और बेटी व उसके प्रेमी ने चाकू से हमला कर पिता की हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
पुलिस की पड़ताल में आरोपितों की लोकेशन हरिद्वार मिली। यूपी पुलिस ने हरिद्वार पुलिस से सम्पर्क साधा। जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने सक्रियता दिखायी और दोनों को पकड़ लिया। दोनों आरोपितों को हाथरस पुलिस को ट्रंाजिट रिमांड पर दे दिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री से आईसना ने की प्रदेश में पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन योजना में सुधार और परिवर्तन की मांग
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय