
हरिद्वार। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने अवैध रूप से टायलेट का ठेका दिए जाने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान टायलेट का ठेका दिए जाने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अशोक शर्मा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन का कहना है कि टायलेट निगम के हैंडओवर नहीं किए गए है। जबकि निर्माणदायी संस्था का कहना है कि टायलेट नवम्बर में ही निगम को सौंप दिए गए थे। कहा कि यदि टायलेट निगम के हैंडओवर नहीं किए गए हैं तो उनका संचालन कैसे हो रहा है। इसकी जांच की जानी चाहिए। अशोक शर्मा ने यूनिपोल के ठेकों में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि निगम की और 80 यूनिपोल लगाने का ठेका दिया गया है। लेकिन 180 यूनिपोल शहर में लगे हुए हैं। ठेकों में अनियमिताओं और भ्रष्टाचार, जमीनों और निगम की संपत्तियों पर कब्जे के संबंध में आवाज उठाने पर मेयर का अपमान किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी मेयर को कोई जानकारी तक देने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा चल रही है। लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल है। सफाई व्यवस्था के लिए अस्थायी रूप से कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। मेयर के स्थानीय लोगों को नियुक्त किए जाने के निर्देश के बावजूद बाहरी सफाईकर्मियों की नियुक्ति की जा रही है। चारधाम यात्रा के चलते सरकार के अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेशों के बावजूद निगम के अधिकारी शुक्रवार को ही मुख्यालय छोड़ देते हैं और सोमवार को लौटते हैं। पत्रकारवार्ता के दौरान सुनील कुमार, पार्षद उदयवीर चैहान, जफर अब्बासी, मेहरबान खान, तासीन अंसारी, पुनीत कुमार, देवेश गौतम, समर्थ गर्ग, ब्रजमोहन बड़थ्वाल, वसीम सलमानी, मोनू कुमार आदि शामिल रहे।

More Stories
किसान द्वारा हल्द्वानी में आत्महत्या के गंभीर प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने अत्यंत संवेदनशीलता से लेते हुए मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री से पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक श्री खजान दास आदि ने मुलाकात कर अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया