
हरिद्वार। अतमलपुर बोंगला बहादराबाद निवासी समलेश, सुभाष चंद, अपचल सिंह आदि ने न्यायालय में वाद विचाराधीन होने के बावजूद पारिवारिक जमीन को अवैध रूप से बेचे जाने का आरोप लगाते हुए शासन प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है। प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान समलेश ने बताया कि भूमि पर वे उनके परिवार के ही लोग वर्षो से खेती करते चले आ रहे हैं। चकबंदी विभाग द्वारा प्रारूप 4 में उनके परिवार का नाम भी दर्ज है। परिवार के ही एक पक्ष द्वारा भूमि बेचने का प्रयास करने पर उनकी और से अदालत में वाद दायर किया गया था। इसके बावजूद दूसरे पक्ष ने एक प्रभावशाली संस्था को भूमि बेच दी है। भूमि पर खड़ी चारे की फसल को भी खुर्दबुर्द कर दिया गया है। विरोध करने पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने शासन प्रशासन से कार्यवाही की गुहार लगाते हुए कहा कि कृषि ही उनके परिवार की आय का एक मात्र जरिया है। लेकिन जमीन नहीं रहने के चलते परिवार के सामने भरपोषण की समस्या उत्पन्न हो गयी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर कार्यवाही की जाए।

More Stories
शहीदी दिवस’ पर भारत माता के अमर सपूतों सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को कोटि-कोटि नमन
मुख्यमंत्री श्री धामी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में उत्तराखंड सर्वांगीण विकास की नई मिसाल बन रहा: राज्य मंत्री
मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति तक पहुंच रहा है योजनाओं का लाभ : मदन कौशिक