
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार श्री अमित खरे, उप सचिव श्री मंगेश घिल्डियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उपहार स्वरूप स्थानीय उत्पाद भेंट किए। उल्लेखनीय है कि प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा, सलाहकार श्री अमित खरे, उप सचिव श्री मंगेश घिल्डियाल द्वारा चमोली पहुंच बद्रीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया था। इस दौरान अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, विशेष कार्याधिकारी श्री केदारनाथ बद्रीनाथ रिडेवलपमेंट वक्र्स श्री भाष्कर खुल्बे भी उपस्थित रहे।

More Stories
लक्सर में आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक सम्पन्न, उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
भारतीय सेना की कोर ऑफ़ इंजीनियर्स के माउंट त्रिशूल पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाई
अपर जिलाधिकारी ने सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश