- अधिकारियों को तेजी से जल निकासी करने के दिये निर्देश

हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल प्रातः काल से ही हो रही बारिस पर निरंतर नजर रखे हुए थे। वे अधिकारियों से लगातार सम्पर्क बनाये हुए थे तथा दिशा निर्देश दे रहे थे। जैसे ही अधिकारियों ने उन्हें रानीपुर मोड, भगतसिंह चौक, बहादराबाद बाल्मिकी बस्ती. लाटूवाला व कृष्णानगर कनखल, दीप पब्लिक स्कूल बहादराबाद के समीप,भारत माता मंदिर के पास रानीगली, हरिद्वार बस स्टैण्ड, मॉडल कॉलोनी में पानी घुसने के अलावा देवपुरा पुलिया के पास मकान की दीवार क्षतिग्रस्त होने की सूचना उन्हें दी तो उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को तेजी से जल निकासी करने के निर्देश दिये तथा स्वयं जल भराव वाले इलाकों, नाले- नालियों आदि का निरीक्षण करते हुए ऋषिकुल देवपुरा पुलिया के पास क्षतिग्रस्त हुए मकान का जायजा लिया व क्षतिग्रस्त आवास को खाली कराने तथा प्रभावितों को मानक के अनुसार राहत राशि उपलब्ध कराने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ( वित्त एवं राजस्व) श्री बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री पी एल शाह, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे ।

More Stories
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 02.06.2026
जिलाधिकारी ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत संचालित समस्त चिकित्सालयों निजी/सरकारी, नर्सिंग होम क्लीनिक, ट्रॉमा सेन्टर आदि संस्थानों के संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया
श्री गीता आश्रम में भगवान कृष्ण के लीलाओं का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन किया नंदोत्सव एवं गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया गया