
हरिद्वार। लोक सूचना अधिकारी नगर निगम रुड़की से मांगी गई सूचनाओं से असंतुष्ट गीतांजलि विहार रुड़की निवासी अमित अग्रवाल ने राज्य लोक सूचना आयोग में अपील की है। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान अमित अग्रवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं एवं भत्ते जनता की गाढ़ी कमाई के टैक्स से ही दिए जाते हैं। प्रत्येक नागरिक का अधिकार है कि वह जान सके की उसका जनप्रतिनिधि उसके टैक्स से जनसेवा के लिए दी जाने वाली सुविधाओं का दुरुपयोग अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए तो नहीं कर रहा है। अमित अग्रवाल द्वारा रुड़की के महापौर द्वारा सरकारी वाहनों को नियम विरुद्ध अपनी निजी यात्राओं एवं राज्य की सीमाओं से बाहर ले जाना जनसेवार्थ कार्यों की बजाए अपने मनोरंजन अनावश्यक घूमने फिरने मे प्रयोग किया जा रहा था। कई राज्यों में अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ भ्रमण में सरकारी वाहनों का इस्तेमाल किया जाना अनुचित है। अमित अग्रवाल ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से लगातार इस संबंध में मेरे द्वारा 2021 जुलाई मे सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत वाहनों के दुरुपयोग निजी स्वार्थ मे इस्तेमाल किए जाने की सूचना लोक सूचना अधिकारी नगर निगम रुड़की से बिंदुवार मांगी गई थी। लेकिन सूचना नियमों के तहत नहीं दी गई है। मेरे द्वारा राज्य लोक सूचना आयोग में अपील की गई। अब मेरे द्वारा मांगी गई सूचनाओं को बिंदुवार दिए जाने के आदेश दिए गए हैं। अब मुझे उम्मीद है कि सूचना आयुक्त के माध्यम से अब मुझे सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी। जनप्रतिनिधि को जनता के हितों के लिए काम करना चाहिए।

More Stories
चन्द्रनगर में आयोजित हुआ ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम, योजनाओं की दी गई जानकारी
राजकीय इंटर कॉलेज क्यूंजा में “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा” कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को मिला करियर और कौशल का मार्गदर्शन
समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से कराएं चयन प्रक्रिया: जिलाधिकारी