
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह ने शुक्रवार को कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं के मद्देजनर कांवड़ मेला क्षेत्र आदि का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मौसम के अलर्ट को देखते हुये उसी अनुसार तैयारियां चाक-चौबन्द रखने तथा कहीं पर भी ढिलाई न बरतने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती, एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा, एसपी ट्रैफिक सुश्री रेखा यादव, सीओ निहारिका सेमवाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रीमण्डल की बैठक सीसीआर हरिद्वार में हुई