
हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)श्री पी0एल0 शाह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रमोटिंग ईज आफ लीविंग थ्रो गुड गवर्नेंस एण्ड यूज ऑफ टेक्नोलॉजी के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) को बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री के0के0 गुप्ता ने प्रमोटिंग ईज आफ लीविंग थ्रो गुड गवर्नेंस एण्ड यूज ऑफ टेक्नोलॉजी के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में संस्थाओं के अध्यक्षों, शिक्षाविदों, अभिभावकों ने छात्रों की टीसी, मार्कशीट, माइग्रेशन सार्टीफिकेट जारी करने की प्रणाली को सरल बनाने, सार्टीफिकेट/मार्कशीट के सत्यापन की प्रणाली को भी आसान बनाने, स्कू्रटनी/सुधार परीक्षा, डीजीलॉकर, स्कूल/कॉलेजों मंे गुणात्मक अवस्थापना सुविधाओं का विकास, लर्निंग आउटकम में सुधार आदि पर विस्तार से चर्चा की, जिस पर शिक्षाविदों आदि ने इन बिन्दुओं पर अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव बैठक मेें प्रस्तुत किये, जिन्हें क्रियान्वित किये जाने के सम्बन्ध में शासन को प्रेषित किया जायेगा।
इस अवसर पर श्री नरेश हल्दियानी जिला शिक्षा अधिकारी, डॉ दीपक दीक्षित, श्री जेपी काला, श्री एस.एस.तोमर श्री संजीव जोशी, सुश्री दीप्ति यादव, श्री प्रवीण कुमार, श्री दीनानाथ यादव, दीप कुमार, श्री महेंद्र सिंह, श्री जसवीर सिंह, श्री मेराज अहमद, श्री लखबीर सिंह, श्री एम0के0सिंह श्री राजकुमार सिंह, श्री मनोज कुमार श्री आर एस सूद, श्री अरविंद कुमार सेमवाल, जिला खेल अधिकारी, जिला उप क्रीड़ाधिकारी, श्री अजीम प्रेमी जी फाउंडेशन हरिद्वार के प्रतिनिधि सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन
मुख्यमंत्री धामी ने SDRF उत्तराखंड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र प्राप्त होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का किया आह्वान