
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट में लोक मार्गों, लोक पार्कों तथा अन्य लोक स्थानों में अनधिकृत संरचनाओं को हटाने, पुनर्स्थापित करने तथा विनियमितीकरण नीति के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में सार्वजनिक सम्पत्तियों से अतिक्रमण हटाने आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ तथा दिशा-निर्देश दिये।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह, सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री उत्तम सिंह चौहान, एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती, एसडीएम सदर श्री अजय वीर सिंह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, ईई लोक निर्माण रूड़की, एनएचएआई से श्री राजकुमार पाण्डेय सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में शहर से लेकर देहात तक जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है सख्त चेकिंग अभियान
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने आज रविवार को चलाया सत्यापन अभियान
जनजातीय संस्कृति,परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव खटीमा में बिखरे संस्कृति के रंग, जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश