
हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह ने रविवार को भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त की 135वीं जयन्ती के अवसर पर जिला प्रशासन, नगर निगम हरिद्वार एवं पहाड़ी महासभा(रजि0) के संयुक्त तत्वावधान में देवपुरा के निकट भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पार्क में आयोजित भव्य समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) ने कार्यक्रम में भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती की सभी को शुभकामनायें दी तथा उनके जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुये कहा कि देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाने के साथ ही देश के स्वतंत्र होने पर विभिन्न पदों को विभूषित करते हुये प्रदेश व देश के विकास में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने पूरे जीवनभर अथक परिश्रम व संघर्ष करते हुये अपना सम्पूर्ण जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने व देश के विकास में भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त द्वारा दिये गये योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा।
श्री पी0एल0 शाह ने भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती पर पर्यावरण के संरक्षणार्थ पार्क में पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर एमएनए श्री दयानन्द सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट श्री प्रेमलाल, सचिव रेडक्रास डॉ0 नरेश चौधरी, वित्त नियंत्रक नगर निगम, अधिशासी अभियन्ता नगर निगम सुश्री रचना, श्री विष्णुदत्त, श्री सतीश जोशी, पहाड़ी महासभा के पदाधिकारी सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान