बागेश्वर। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में कर्मचारीयों के हित लाभ तथा स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर श्रम विभाग द्वारा 8 पर्वतीय जिलों पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग तथा श्रीनगर में भी डिस्पेंसरी म्युचुअल माध्यम से शुभारंभ कर दिया गया है।
अब उत्तराखंड के सभी जिले क्षय चिकित्सा सेवा उत्तराखंड से जुड़ गए हैं। बागेश्वर में नवनिर्वाचित माननीय विधायक पार्वती दास जी ने रिबन काटकर ई0एस0आई0 डिस्पेंसरी बागेश्वर का उद्घाटन किया। नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीडीओ बागेश्वर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। ई0एस0आई0 की निदेशक दीप्ति सिंह, सीएमओ आकाशदीप, जीडीओ अजय अथक प्रयासों से ही अल्पकाल में यह संभव हो पाया। डॉक्टर घनश्याम सिंह ने माननीय विधायक जी को ई0एस0आई0 सुविधाओं की जानकारी दी। विधायक जी तथा पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्रीय विकास के लिए मुख्यमंत्री के इस कदम को सराहनीय बताया। इस अवसर पर एम टम्टा, श्री नीरज टम्टा, विभागीय अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण