
हरिद्वार । विकास खण्ड बहादराबाद में भारत सरकार नीति आयोग द्वारा संचालित आकाँक्षी विकास खण्ड स्तरीय कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड बहादराबाद सभागार में एक “चिन्तन शिविर” का आयोजन किया गया, जिसमें नीति आयोग से आये दो सदस्यों सुश्री कीर्ति तिवारी, निदेशक संचार एवं श्री चन्द्रमणी पालीवाल यंग प्रोफेशनल नीति आयोग की उपस्थिति में चिन्तन शिविर में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं कृषि आधारित मूलभूत इन्फ्रास्ट्रक्चर, समाजिक विषयों पर चर्चा की गयी तथा जिसमें ब्लॉक डवलपमेन्ट स्ट्रेटजी तैयार करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। चिन्तन शिविर में क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्रीमती आशा नेगी एवं खण्ड विकास अधिकारी श्री मानस मिततल एवं अन्य विभागों से आये विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी / कर्मचारी तथा पिरामल फाउन्डेशन के सहयोग से पी०पी०टी० के माध्यम से चर्चा की गयी। ब्लाक डवलपमेन्ट स्ट्रेटजी तैयार करने के संबंध में शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने विचार / सुझाव रखे गये। चिन्तिन शिविर में जनपद पौड़ी गढ़वाल के आकांक्षी विकास खण्ड दुगडडा के विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा खण्ड विकास रणनीति पर अपने विकास खण्ड के संबंध में भी अवगत कराया गया।

More Stories
परमार्थ निकेतन में आयोजित नवरात्रि रिट्रीट में विश्व के अनेक देशों के प्रतिभागियों ने किया सहभाग
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी : EVM वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त निरीक्षण, 23 अक्टूबर से शुरू होगी FLC
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने किया आकांक्षी जनपद हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण