
हरिद्वार । हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डा.अतुल कुमार ने प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि अंग्रेजों द्वारा स्थापित ब्रिटिश स्काउट गाइड द्वारा भारतीय छात्राओं से किए जा रहे भेदभाव को देखते हुए भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने 1928 में हिन्दुस्तान स्काउट गाइड की स्थापना की थी। 1998 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में हिन्दुस्तान स्काउट गाइड को मान्यता प्राप्त हुई और वर्तमान में देश में हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के 50 हजार प्रशिक्षक 50 लाख छात्रों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश को आजादी मिलने के बाद प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने ब्रिटिश स्काउट गाइड का नाम बदलकर भारत स्काउट गाइड कर दिया था। 1950 से भारत स्काउट गाइड सरकारी संरक्षण में कार्य कर रही है। भारत स्काउट गाइड के समान ही हिन्दुस्तान स्काउट गाइड भी विभिन्न स्कूलों में छात्र छात्राओं को स्काउट गाइड की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दे रही है। हिन्दुस्तान स्काउट गाइड की जिला सचिव सोनी राणा ने बताया कि हरिद्वार जनपद में विभिन्न स्कूलों में सात सौ छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रैसवार्ता के दौरान मनीष कुमार, अजय व शुभम भी मौजूद रहे।

More Stories
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशित क्रम में शहर से लेकर देहात तक जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है सख्त चेकिंग अभियान
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस ने आज रविवार को चलाया सत्यापन अभियान
जनजातीय संस्कृति,परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव खटीमा में बिखरे संस्कृति के रंग, जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश