
हरिद्वार। आज हरिद्वार आगमन पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री करण महारा जी का कांग्रेस सेवादल हरिद्वार द्वारा Guard of honour देकर स्वागत किया गया ।
मुख्य संगठक अश्विन कौशिक द्वारा करण महारा जी को गांधी टोपी पहनाई गई तत्पश्चात् सभी सेवादल सिपाहियों द्वारा Guard of honour दे कर उनके कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।
बता दें कि श्री करण महारा जी आज हरिद्वार में गढ़वाल मण्डल के ज़िला/महानगर अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने आये हुए हैं ।
इस कार्यक्रम में सेवादल हरिद्वार के विशेष सम्मानित सदस्य गण श्री वीरेन्द्र भारद्वाज एवं श्री महेन्द्र गुप्ता ,मीडिया प्रभारी हिमांशु गुप्ता एवं शुभम् शर्मा ,उपाध्यक्ष जमाल क़ुरैशी ,महासचिव सत्यम अधिकारी,प्रवक्ता रजत जैन आदि मौजूद रहे

More Stories
परिवहन सहायक निरीक्षकों एवं परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सिडकुल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान