
हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल रही है। सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में लोग डेंगू से जूझ रहे हैं। लेकिन सरकारी अस्पतालों में उपचार की उचित व्यवस्था नहीं है। लोग निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। डेंगू की रोकथाम के साफ सफाई व कीटनाशक दवाओं के छिड़काव भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है। शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कहा कि उत्तराखंड में सपा निरंतर मजबूत हो रही है। प्रदेश के सभी जिलों में जिला व महानगर अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। जिला व महानगर अध्यक्षों को जल्द से जल्द कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव सपा पूरी मजबूती से लड़ेगी। प्रैसवार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राजेंद्र पाराशर, हरिद्वार जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी, महानगर अध्यक्ष लवदत्ता, कृष्ण यादव, श्रवण शंखधर सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
केदारनाथ हेली शटल सेवा हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, पारदर्शिता और सुव्यवस्था से यात्रियों को मिली सुविधा
चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए बीडीएस व डॉग स्क्वायड की कसरत
सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो से भ्रम फैलाने की कोशिश, एक और FIR दर्ज