
हरिद्वार।; प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने अवगत कराया है कि गत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर खेल विभाग द्वारा रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन प्रातः 9.00 बजे से कचहरी चौक से स्र्पोट्स स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार तक किया जा रहा है। दौड़ में किसी भी आयु के पुरूष, महिला, बालक एवं बालिका भाग ले सकती हैं। दौड़ पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को लॉटरी के माध्यम से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेगें । ————-

More Stories
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आपसी सद्भाव, अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की
जिलाधिकारी ने की श्री केदारनाथ धाम मास्टर प्लान एवं निर्माणाधीन वैकल्पिक पैदल यात्रा मार्ग के कार्यों की समीक्षा
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम