
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा में चल रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कमिश्नर गढ़वाल, आईजी गढ़वाल एवं राहत एवं बचाव में लगी एजेंसियों से सिलक्यारा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन तथा टनल में फंसे श्रमिकों की कुशलक्षेम की हर पल की अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्क्यू कार्य में लगी सभी टेक्निकल एजेंसियों को हर संभव सहयोग दिया जाय। गढ़वाल कमिश्नर को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि रेस्क्यू कार्य में किसी भी प्रकार से विलंब न हो, मौके पर कार्य कर रही एजेंसियों को राज्य की तरफ़ से सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाये। मुख्यमंत्री बचाव कार्यों में लगी एजेंसियों और जिलाधिकारी उत्तरकाशी से भी समयसमय पर अपडेट ले रहे हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री आर.मीनाक्षी सुंदरम, गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडेय एवं सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

More Stories
बीजेपी ने किया मंडल प्रशिक्षण कार्यशालाओं का शुभारंभ कैंट विधानसभा से
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित / सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में केशव सभागार का राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत प्रचारक की उपस्थति मे लोकार्पण किया