
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चैथा स्तंभ माना जाता है और लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वतंत्रता अहम है। प्रेस किसी भी समाज का आईना होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। सामाजिक जन जागरण में भी मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

More Stories
बाजपुर के महेशपुरा चेक पोस्ट में रोड चेकिंग की गई
रामनगर के कैप्टन अजय पंत को भारतीय उच्चायोग का पूरा सहयोग: सांसद अजय भट्ट
अंतर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस पर हरिद्वार में जागरूकता का बड़ा अभियान