
हरिद्वार। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के प्रदेश अध्यक्ष विशाल त्यागी ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए रविंद्र त्यागी को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रिंस त्यागी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, हितेश त्यागी को प्रदेश सचिव, अंशुल त्यागी को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष तथा जयकुमार त्यागी को हरिद्वार महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए विशाल त्यागी ने कहा कि जल्द ही सभी जिलों में भी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना है। समाज के युवाओं को जागरूक कर संगठन की रीति नीति को आगे बढ़ाया जाएगा। युवाओं को जागरूक कर कुरीतियों को दूर किया जाएगा और देश हित में योगदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर प्रदेश संरक्षक वीके त्यागी भी मौजूद रहे।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए
बकरीद के सम्बन्ध मे गोष्ठी आयोजित, आयोजन से संबंधित दिशा निर्देशों से कराया गया अवगत