
देहरादून। रायपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में वाहन से ऑक्सीजन सिलेंडर उतारने को मजदूर नहीं मिले। ये देखकर शांति व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों ने खुद ही सिलेंडर उतारने शुरू कर दिये। पुलिसकर्मियों ने सिलेंडर उतारकर अस्पताल तक भी पहुंचाए। वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मरीजों के मद्देनजर रायपुर कोविड केयर सेंटर में अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं। इस कारण सिलेंडर की खपत अधिक हो रही है। गुरुवार को सिलेंडर का एक वाहन रायपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचा, लेकिन सिलेंडर उतारने के लिए लेबर उपलब्ध नहीं थे। इस कारण ट्रक कई देर तक वहां खड़ा रहा, अस्पताल में सिलेंडरों की कमी हो रही थी। पुलिस के संज्ञान में आते ही चौकी प्रभारी मालदेवता उप निरीक्षक दीपक पंवार एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस के जवानों ने सिलेंडर को वाहन से उतारकर अस्पताल तक पहुंचाया। थाना रायपुर प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात जवानों ने सिलेंडर उतारे। पुलिस के जवानों ने भरे हुए सिलेंडर उतारकर अस्पताल तो पहुंचाए ही, खाली सिलेंडर लाकर ट्रक में भी लोड किए।

More Stories
ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए : मुख्यमंत्री
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान
प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री