रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराने के लिए राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन है प्रतिबद्ध
शटल ब्रिज पार्किंग सोनप्रयाग के पास संचालित हो रहे भंडारे संचालक द्वारा नियमों का पालन न करने पर भंडारे को हटाया गया

श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में निरंतर कार्य किया जा रहा है, जिससे कि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न होने पाए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा में यातायात एक चुनौती है तथा यातायात व्यवस्था को निर्बाधित ढंग से संचालित करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं यात्रा मार्ग के संवेदनशील क्षेत्रों में किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है ताकि यातायात निर्वाधित ढंग से संचालित होता रहे एवं जाम की स्थिति उत्पन्न न हो एवं संवेदनशील क्षेत्रों में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि सोनप्रयाग शटल पार्किंग पुल के समीप भंडारे का संचालन हो रहा था किन्तु भंडारे संचालक द्वारा नियमों एवं शर्तों का पालन न करने के कारण उक्त भंडारे को उक्त स्थल से हटवा दिया गया है।
इस दौरान सेक्टर अधिकारी सोनप्रयाग सहित सुरक्षाकर्मी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री से आईसना ने की प्रदेश में पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन योजना में सुधार और परिवर्तन की मांग
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय