
हरिद्वार। सवारी लेकर खानपुर जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में दो बुजुर्गो की मौत हो गयी। जबकि इस दुर्घटना में टेंपो चालक सहित दो घायल हो गए। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार टेंपो चालक लक्सर से कुछ सवारियों को बैठाकर खानपुर दल्लावाला के लिए चला था, जैसे ही वह लक्सर खानपुर हाईवे पर ब्राह्मणवाला गांव की पुलिया के पास पहुंचा तो टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। टेंपो पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर गोवर्धनपुर पुलिस चैकी प्रभारी प्रवीण रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की ली।
पुलिस ने घायलों को राहगीरों की मदद से लक्सर अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान दो बुजुर्गों की मौत हो गई। जबकि टेंपो चालक को गंभीर घायल है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया गया है। खानपुर थाने के उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह ने बताया कि दल्लावाला गांव निवासी 65 वर्षीय शोभाराम व एक बुजुर्ग (60 वर्षीय अज्ञात) की मौत हो गई। बताया कि दूसरे शव की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं टेंपो चालक को गंभीर हालत में लक्सर से एम्स के लिए रेफर किया गया है।

More Stories
पुलिस अधीक्षक जीआरपी द्वारा माह फरवरी–2026 की अपराध गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत
कार्यशाला में समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया