
कोटद्वार। रविवार सुबह सतपुली में एक टाटा सूमो कुल्हाड़ बैंड में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हंस अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार तिमलीसैड़ से कोटद्वार की तरफ जा रही टाटा सूमो सुबह 6 बजे कुल्हाड़ बैंड के समीप करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसके बाद सूमो में सवार लोगों की चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि सूमो में बैठे सभी लोग कसानी बीरोंखाल के रहने वाले हैं, जो कोटद्वार जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। स्थानीय निवासी मनीष कुकसाल ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सभी लोग पूजा के लिए कोटद्वार जा रहे थे। वहीं सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि घटना में 10 घायल लोग एक ही गांव के हैं। जिन्हें हंस अस्पताल सतपुली में भर्ती किया गया है, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

More Stories
जिले भर में हुई भारी अतिवृष्टि के कारण नदियां उफान पर
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत पुलिस टीम ने 01 शराब तस्कर को धर दबोचा
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई