
हरिद्वार। व्यास पीठ पर बैठकर हिंदूओं के देवी-देवताओं के अपमान से आहत श्री अवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर के पीठाधीश्वर महंत महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कथाकारों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कथाकार स्वयं को देवी-देवताओं से भी ऊपर समझने लगे है। कथा के दौरान अनर्गल बयानबाजी कर स्वयं को देवी- देवताओं से भी बड़ा साबित करने पर तुले हैं।जों सरासर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, पारसी ,बौद्ध, जैन धर्म के लोग अपने धर्म के प्रति कट्टर हैं। ऐसे में उनके बारे में टिप्पणी करना किसी के बस की बात नहीं है। हिंदूओं के 33 करोड़ देवी देवता हैं। इसीलिए कोई भी आसानी से टिप्पणी कर देता है। स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कहा ऐसे कथाकारों से लोगों को बचकर रहना चाहिए। अपने देवी-देवताओं के प्रति आस्था सदैव आदर-भाव रखते उपासना करनी चाहिए।

More Stories
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में छठे दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता अभियान
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना