
हरिद्वार। नेपाल के ललितपुर निवासी राजेंद्र रेग्मी ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए दावा किया कि उन्हें अलौकिक शक्ति प्राप्त है और 15 महीने से वह बिना खाए पीये जीवन व्यतीत कर रहे हैं। 58 वर्षीय राजेंद्र रेग्मी ने दावा कि उनका शरीर विश्व के किसी भी अन्य व्यक्ति से पूरी तरह अलग है। उन्होंने अपने शरीर की जांच कराने की मांग भी की। राजेंद्र रेग्मी ने बताया कि उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री तथा सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से भी निराहार रहने की शक्ति की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं नेपाल सरकार उनके शरीर का डीआरडीओ में अनुसंधान कराए और उसे सार्वजनिक किया जाए। राजेंद्र रेग्मी ने कहा कि निराहार रहने की उनकी आलौकिक शक्ति के प्रमाण के लिए वह महीनों सीसीटीवी कैमरे के आगे बैठने के लिए तैयार हैं। जिसे भी उनकी शक्ति पर किसी भी प्रकार संदेेेह हो वह उनके शरीर की जांच करवा सकता है।

More Stories
असामाजिक तत्वों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर
मेला अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ से कोतवाली नगर हरिद्वार में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सप्रेम रक्षासूत्र ग्रहण किया गया
सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई