
हरिद्वार। जिला निर्वाचन अधिकारी एवम जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल विधानसभा उप निर्वाचन (मंगलौर) के लिए जिला कार्यालय में बनाए जा रहे स्ट्रॉन्ग रूम तथा मतगणना सेंटर का निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था ऐसे चाकचौबंद की जाए कि परिंदा भी पर न मार सके। उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप ही बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम की खिड़कियों को स्थायी रूप से बंद करने, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने, विभिन्न स्थानों पर दीवार निर्माण करने, सीएपीएफ के रुकने की व्यवस्था करने, पुलिस बल की तैनाती, बेरिकेटिंग सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से दिशा–निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, *अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश तोमर* सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में मेलाधिकारी कुंभ एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में पांचवे दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता अभियान
जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही
लग्जरी बसों के विरुद्ध तीसरे दिन भी चला विशेष चेकिंग अभियान, 35 चालान और 02 बसें सीज