
हरिद्वार। व्यय प्रेक्षक अनूप कुमार शर्मा ने शुक्रवार को एमसीएमसी (मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति) का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि इलेक्ट्रॉनिक प्रौद्योगिकी एवम तकनीकि के दौर में सूचनाओं के आदान प्रदान में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए सोशल मीडिया के विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म यथा फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब आदि माध्यमों पर भी पैनी नजर रखते हुए निगरानी की जाए। किसी प्लेटफार्म पर फेक न्यूज सामने आने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार मुकदमा भी दर्ज कराया जाए। उन्होंने पुलिस सोशल मीडिया सेल के साथ समन्वय बनाए रखने, पैड न्यूज संज्ञान में आने पर व्यय प्रेक्षक को भी पैड न्यूज के संबंध में तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने सी–विजिल रूम के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित क्षेत्र की टीमों को मौके पर पहुंचकर कार्यवाही कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, पुलिस, आबकारी, सहायक व्यय प्रेक्षकों को गहनता से निगरानी करने, व्यय संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष तौर पर निगरानी करने, अंतराजीय व अंतर जनपदीय सीमाओं पर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

More Stories
मुख्यमंत्री हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
हुड़दंग करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर एक महिला के विरूद्ध आपत्तिजनक/अपमानजनक टिप्पणी करने एवं पैसो की माँग करने वाली महिला को हिरासत में लिया