
हरिद्वार । महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड ले. जन. (रिट.) गुरमीत सिंह गुरूवार को हरिद्वार भ्रमण पर पहुॅचे। राज्यपाल द्वारा मण्डी गेस्ट हाउस काशीपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर सांय 4ः30 बजे डाम कोठी हरिद्वार पहुॅचने पर सचिव पंचायतीराज एचसी सेमवाल, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया। डाम कोठी पहुंचने पर राज्यपाल महोदय को पुलिस विभाग द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल महोदय ने अल्प विश्राम के उपरांत डाम कोठी हरिद्वार से देहरादून के लिए प्रस्थान किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 53.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
आरसेटी में 1 सितंबर से शुरू होगा जूनियर ब्यूटी प्रेक्टिशनर का 35 दिवसीय प्रशिक्षण, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल
आगामी 1 सितंबर को उप तहसील नानकमत्ता में आयोजित होने वाले तहसील दिवस को स्थगित