
हरिद्वार। लोकसभा सत्र में भाग लेकर वापस लौट रहे हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शांतरशाह रेप काण्ड की कड़े शब्दों निंदा करते हुए कहा है कि ऐसी घटनाएं देवभूमि को शर्मशार करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि यह जघन्य अपराध है और इसमें शामिल कोई भी व्यक्ति अपने अपराध की सजा से नहीं बचेगा।
सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन की परंपराओं का अपमान किया है। इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में सांसद ने कहा हरिद्वार के लक्सर में बारिश से हर वर्ष नुकसान होता है, लेकिन इसबार पहले ही जिला प्रशासन को इससे निपटने की तैयारियां कर लेने के निर्देश पहले ही दिये जा चुके हैं।
सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा हरिद्वार में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। वंदना कटारिया ऋषभ पंत जैसे हरिद्वार क्षेत्र के लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इसलिए हरिद्वार में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें निखारने के लिए भी काम किया जाएगा।
इस मौके पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, डोईवाला विधायक बृजेश डोभाल, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशुतोष शर्मा, आदेश सैनी, विक्रम भुल्लर, कर्मेंद्रवीर सैनी, लव शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
बच्चों के जीवन से नही होने देंगे खिलवाड़, SSP नवनीत सिंह के यातायात पुलिस को सख्त निर्देश
बढ़े जलस्तर में तेज बहाव में फंसकर बोलेरो चालक सहित तीन बहे
ऑपरेशन प्रहार के तहत जुआ,सट्टा खेलने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई