
हरिद्वार/रुड़की।
देर रात पुरानी तहसील के पास अज्ञात बदमाशों ने एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी करते हुए चेकिंग अभियान चलाया जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा दिया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।
अधिवक्ता मोहम्मद उस्मान टांडा भनेड़ा गांव के रहने वाले थे। वे अपनी पत्नी के साथ रुड़की की पुरानी तहसील के पास लंबे समय से रह रहे थे। घटना उस वक्त घटी जब अधिवक्ता मोहम्मद उस्मान किसी कार्य से अपने स्कूटर से घर से बाहर निकले थे। देर रात जब वो वापस लौटकर घर के गेट के बाहर पहुंचे ही थे तभी उनकी घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस अधिकारियों का ये है कहना
एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार”अभियान’के तहत नशा बेचने वालों पर प्रहार
छात्राओं के साथ छेड़छाड़ प्रकरण में प्रोफेसर गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने पर 02आरोपियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही